फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man killed by miscreants during sleeping at home in deoria

यूपी: घर में सो रहे शख्स की गला दबाकर हत्या, पत्नी ने बताई ये बड़ी बात

Sat, 28 Nov 2020 09:51 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Man killed by miscreants during sleeping at home in deoria
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में सो रहे शख्स की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वे बाहर से कमरा बंद कर भाग निकले। सुबह पति का शव देख पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव निवासी राजमंगल यादव (40) गांव के एक कॉलेज में काम करते थे। पत्नी के अनुसार गुरुवार की रात 10 बजे वह सहजौर चौराहे से घर लौटे और भोजन कर सो गए। पत्नी मुन्नी देवी दूसरे कमरे में दो छोटी बेटियों के साथ सो गईं। मुन्नी देवी सुबह जब उठीं तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन


शोर मचाने पर पड़ोस की महिला ने दरवाजा खोला। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि पति का कमरा भी बाहर से बंद है। उन्होंने दरवाजा खोला तो पति का शव बिस्तर पर पड़ा था। मुंह में रुमाल ठूंसी थी और गर्दन मफलर से कसा हुआ था। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने वाले रिश्तेदार की तलाश में जुटी पुलिस

पत्नी मुन्नी देवी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस इस मामले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होने पर एसपी श्रीपति मिश्रा, एएसपी शिष्यपाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी भी पहुंचे और जानकारी जुटाई। राजमंगल का दस वर्षीय बेटा पीयूष, बेटी मुस्कान, सोनाली घटना के बाद से सदमे में हैं।
 
पुलिस राजमंगल के एक रिश्तेदार की तलाश में जुटी है। पत्नी के अनुसार राजमंगल के साथ उसका रुपये का लेन-देन था। इसे लेकर उसने अंजाम बुरा होने की धमकी दी थी। पुलिस ने रिश्तेदार के भटनी थाना क्षेत्र के गांव में छापा भी मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को कुछ करीबियों पर भी शक है जिनका अक्सर घर आना-जाना था। पुलिस गोपनीय तरीके से जांच कर रही है।
 
...जब मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था तो कैसे घुसे बदमाश?
राजमंगल के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर सो रहे थे। इसके बावजूद बदमाश कमरे में कैसे घुस गए। इस बिंदु पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed