{"_id":"5f6310f58ebc3e981c5a1fa1","slug":"man-dead-body-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: व्यक्ति का शव मिला तो हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जहरीली शराब से मौत की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: व्यक्ति का शव मिला तो हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जहरीली शराब से मौत की आशंका
Thu, 17 Sep 2020 01:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
रोतो बिलखते परिजन (इनसेट में मृतक की फाइ फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी खबर आ रही है। यहां झंगहा इलाके के विश्वनाथपुर गांव में गुरुवार को सुबह लालजी निषाद (48) का शव मिला। शव पाए जाने के बाद गांव से हत्या की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस दौड़ पड़ी मगर शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है। आशंका है कि उसकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लालजी मजदूरी करके जीवन यापन करता था। शराब पीने के आदी होने की वजह से अक्सर ही वह उस जगह पर जाया करता था जहां पर उसका शव मिला है। इस जगह के नजदीक में ही कच्ची शराब की भठ्ठीयां मौजूद हैं। लालजी के मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं उसका पूरा परिवार बेसुध हो गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन