फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Man brutally murdered wife and two sons and handed himself over to police in Kushinagar

कलंकित हुए रिश्ते: अवैध संबंध के शक में पत्नी और दो मासूम बेटों को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Tue, 07 Sep 2021 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Sep 2021 02:09 PM IST
सार

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Man brutally murdered wife and two sons and handed himself over to police in Kushinagar
मृत पत्नी के साथ आरोपी पति व बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भलुही गांव में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटों की सब्जी काटने वाले हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी के मुताबिक हत्यारोपी ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर उसे पत्नी पर शक था। इसके अतिरिक्त काम-काज को लेकर भी अक्सर झगड़ा होता था। इसी वजह से उसने पत्नी और दोनों बेटों की हत्या करने की बात बताई है। इस मामले में मृतका के भाई अमर गुप्ता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस गांव का 35 वर्षीय राजेश गुप्ता पहले चंडीगढ़ में कपड़े की सिलाई का कार्य करता था। तीन महीने पहले उसकी मां कलावती की सड़क दुर्घटना में घायल होने की वजह से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर घर चला आया था। सोमवार की रात लगभग 11 बजे उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी निक्की गुप्ता और सात साल के बेटे शिवम एवं तीन साल के आयुष की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। मौके पर सीओ संदीप वर्मा पहुंचे थे। तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी का आपसी विवाद सामने आया है। दोनों के बीच आपसी विवाद होता रहता था। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर एसपी सचिंद्र पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और इस बारे में जानकारी ली। फिर तुर्कपट्टी थाने पहुंचकर हत्यारोपी से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने बताया कि राजेश के पास कोई स्थाई रोजगार नहीं था। कभी मजदूरी तो कभी चालक का कार्य करता था। पत्नी के चरित्र पर भी शक था। इसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। उसने इसी वजह से पत्नी और दोनों बेटों की हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed