{"_id":"5fbca5d1a8deab1c9a03ad05","slug":"mafia-pawan-singh-langda-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवादित भूमि बेचकर बीस लाख रुपये हड़पे, माफिया पवन सिंह लंगड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: विवादित भूमि बेचकर बीस लाख रुपये हड़पे, माफिया पवन सिंह लंगड़ा गिरफ्तार
Tue, 24 Nov 2020 11:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:48 AM IST
सार
- संतकबीरनगर के अरविंद की तहरीर पर पवन सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
- जमीन पर पवन का है कब्जा, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर में विवादित भूमि का बैनामा कर 20 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को माफिया पवन सिंह लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पवन के खिलाफ संतकबीरनगर जिले के बकहां निवासी अरविंद प्रताप सिंह की तहरीर पर पवन लंगड़ा, मनीष कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता और दयानंद गुप्ता के खिलाफ आपराधिक विश्वास हनन, धमकी, धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
प्राथमिकी के मुताबिक, कुशीनगर के पडरौना निवासी मनीष कुमार गुप्ता का वादी अरविंद से पुराना परिचय है। अरविंद ने शहर में जमीन लेने के लिए संपर्क किया तो मनीष ने चाणक्यपुरी में प्लाट दिखाया। मनीष ने कहा कि जमीन उसके रिश्तेदार दयानंद गुप्ता और धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की है। वह कम कीमत पर खरीदवा देगा।
विज्ञापन
विश्वास कर अरविंद ने दयानंद को दस लाख और धर्मेंद्र को दस लाख रुपये दे दिए, लेकिन दोनों ने जमीन का बैनामा नहीं किया। कई बार कहने पर दयानंद ने 20 अक्तूबर 2015 को जमीन का कुछ हिस्सा बैनामा कर दिया। फिर अरविंद नौकरी और कारोबार के लिए बाहर चले गए।
विज्ञापन
अगस्त 2020 में वापस आने पर बैैनामाशुदा जमीन पर गए तो देखा कि वहां पर माफिया पवन सिंह लंगड़ा ने कब्जा कर रखा है। इस बात की जानकारी देने पर जमीन दिलाने वालों ने पल्ला झाड़ लिया। उधर, पवन फोन कर उन्हें धमकी देने लगा तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। इंस्पेक्टर कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि पवन की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।