फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   love marriage to husband murderer by woman now complaint to police for sexual assault by killer in gorakhpur

यूपी: झांसे में आकर पति के कातिल को बनाया हमसफर, अब अफसरों से लगा रहीं गुहार

Mon, 01 Feb 2021 12:01 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
love marriage to husband murderer by woman now complaint to police for sexual assault by killer in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
झांसे में आकर पति के कातिल को न केवल माफ कर दिया, बल्कि उसे हमसफर भी बना लिया। इसके बाद वर्षों साथ रहे। बाद में रिश्ते में खटास आई तो मामला पुलिस की चौखट तक जा पहुंचा है। एडीजी से लेकर आईजी तक को प्रार्थनापत्र देकर नए हमसफर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस इन मामलों में विधिक राय ले रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस अफसरों के पास पहुंचे प्रार्थनापत्रों के मुताबिक, महिलाओं का आरोप है कि पति की मौत के बाद कातिल ने सजा से बचने के लिए उन्हें बहला फुसलाकर शादी कर ली। इसके बाद दुष्कर्म किया। कुछ साल साथ में समय गुजारने के बाद रिश्ते से अलग होना चाहते हैं। ऐसे में महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। पुराने केस में सुलह की गलती को दुष्कर्म की नई धारा से धोना चाहती हैं।
विज्ञापन


कानून के जानकारों की मानें तो इस तरह के मामलों में महिलाओं के बयान के आधार पर केस दर्ज करना होता है और इसमें कार्रवाई भी उसी हिसाब से होती है। इतना जरूर है कि कोर्ट में कई बार महिलाएं बयान बदल देती हैं तो बचाव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं केस

केस एक
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके की एक महिला के पति को उसके देवर (पति के भाई) ने 2008 में जमीन विवाद में पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी को जेल भेज दिया। कुछ समय बाद महिला ने देवर की न सिर्फ जमानत कराई, बल्कि सुलह समझौता करने कोर्ट भी गई। मामला अभी कोर्ट में है और वह देवर के साथ रहने लगी। दोनों ने 2010 में साथ रहना शुरू किया। अब दस साल बाद अचानक महिला ने आईजी को प्रार्थनापत्र देकर देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दूसरा पति पिछले दस साल से बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। एसपी साउथ मामले की जांच कर रहे हैं।
 
केस दो
कैंपियरगंज इलाके की एक युवती की शादी के तीन साल बाद ही वर्ष 2013 में पति की मौत हो गई। आरोप पड़ोस के एक युवक पर लगा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अचानक आरोपी युवक पर युवती को रहम आ गया और जेल में उससे मिलने जाने लगी। जेल से छूटने के बाद दोनों ने 2015 में मंदिर में शादी रचा ली। अब दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। महिला ने दूसरे पति पर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायत सामने आने के बाद तत्कालीन सीओ ने जांच की और रिपोर्ट लगा दी। महिला ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजा है।
 
केस तीन
बीती छह जनवरी को पीपीगंज इलाके में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। महिला ने जिस पर पति की हत्या का आरोप लगाया, उससे शादी रचाने की इच्छा जताई और थाने जाकर सुलह कर ली। तब पुलिस मान गई थी, लेकिन बाद में मामला अफसरों के संज्ञान में आया तो महिला ने बयान बदल दिया। उसने शादी से इनकार करते हुए बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है तो महिला ने कोर्ट में बयान देकर दुष्कर्म की बात को दोहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed