फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kushinagar Cloth trader shot in election rivalry in Gorakhpur

यूपी: चुनावी रंजिश में कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, घायल को पांच घंटे तक गाड़ी में घुमाता रहा आरोपी

Wed, 07 Jul 2021 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 08:18 PM IST
सार

गोली मारने के बाद खुद पांच घंटे घायल को गाड़ी में घुमाता रहा आरोपी, कुशीनगर में हालत खराब होने पर गोरखपुर के शाही ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
kushinagar Cloth trader shot in election rivalry in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कुशीनगर जिले में कपड़ा व्यवसायी सत्यपाल सिंह (28) को मंगलवार को बदमाश ने गोली मार दी। घायल को बदमाश गाड़ी में बैठाकर पांच घंटे तक इधर-उधर घुमाता रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल को पहले कुशीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


 हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। यहां शाही ग्लोबल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सत्यपाल के भाई ने पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के छहूं गांव निवासी सत्यपाल सिंह कपड़ा व्यापारी हैं। उनके भाई दीपक सिंह के मुताबिक, पंचायत चुनाव में सत्यपाल ने जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव का समर्थन किया था। अमरेश की पत्नी पहले गांव से प्रधान चुनी गईं, इसके बाद अमरेश जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो गए। इससे सत्यपाल और अमरेश काफी करीब आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यह बात अमरेश के भाई गुड्डू यादव को नागवार लगने लगी। मंगलवार शाम सत्यपाल गांव के बागीचे में कुछ लोगों के साथ बैठे थे। तभी गुड्डू यादव आ गया। आरोप है कि दोनों में चुनाव को लेकर बहस हुई, इस पर गुड्डू ने सत्यपाल को गोली मारने की धमकी दी। सत्यपाल को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन गुड्डू ने अवैध पिस्टल सत्यपाल के पीछे सटाकर गोली मार दी।

इसके बाद गुड्डू उन्हें कार में बैठाकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा। दीपक सिंह का आरोप है कि वह अस्पताल ले जाने के बहाने उन्हें पांच घंटे तक गाड़ी में घुमाता रहा। ताकि सत्यपाल की जान चली जाए। तब तक इसकी सूचना परिजनों को मिल चुकी थी। परिजन पहुंचे तो गुड्डू भाग निकला।


गंभीर हालत में सत्यपाल का इलाज शहर के शाही ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि गोली पीठ से होते हुए पेट तक चली गई है। ऑपरेशन किया गया है। सत्यपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली है। गोरखपुर पुलिस का कहना है कि घटना कुशीनगर इलाके की है इसलिए केस वहीं दर्ज होगा। अगर कोई यहां तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed