{"_id":"5efc9a588ebc3ea116794a37","slug":"inspector-arrested-for-obscene-acts-in-deoria-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत करने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एसपी ने रखा था 25 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अश्लील हरकत करने वाला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एसपी ने रखा था 25 हजार रुपये का इनाम
Wed, 01 Jul 2020 07:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर भीष्म पाल यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाने में तैनाती के दौरान फरियाद लेकर आई मां-बेटी से अश्लील हरकत करने के आरोपी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को बुधवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे डीआईजी बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार देर रात एसपी ने इस पर 25 हजार रुपये इनाम भी घोषित कर दिया था। केस दर्ज होने के बाद से ही इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र, सीओ भाटपाररानी पंचमलाल के साथ ही छह थाना प्रभारी लगाए गए थे।
विज्ञापन
मूलरूप से एटा जिले के पिलुआ थानाक्षेत्र के भादौगढ़ी गांव निवासी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव लंबे समय से जिले में तैनात था। भटनी थाने में तैनाती के दौरान 22 जून को उन्होंने फरियाद लेकर आई मां-बेटी से अश्लील हरकत की। दोनों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि घटना के बाद भीष्मपाल का स्थानांतरण सलेमपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर हो गया। एक मामले में एसपी ने 26 जून को उसे निलंबित कर दिया था। इसी बीच अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हुआ। एसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए भटनी थाने में केस दर्ज करने के आदेश दिए।
मंगलवार को अश्लील हरकत करने, सरकारी कर्मचारी द्वारा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद से ही इंस्पेक्टर भीष्मपाल सतर्क हो गया था। इसके बाद वह बिना किसी को सूचना दिए भाग गया था।