{"_id":"618e34d9fc26db418a0e8a51","slug":"information-about-robbery-false-police-left-after-writing-an-apology","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: झूठी थी लूट की सूचना, पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: झूठी थी लूट की सूचना, पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर छोड़ा
Fri, 12 Nov 2021 03:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Nov 2021 03:03 PM IST
सार
कैंट इंस्पेक्टर मधूप मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की गई तो यह बात सामने आई कि सूचना देने वाले छेदी ने सेमरा नंबर दो निवासी कन्हैया लाल से नौकरी के नाम पर लगभग 80 हजार रुपये ले रखा था। कन्हैया लाल उसकी तलाश में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता हनुमान मंदिर पेट्रोल पंप वाली गली में एक व्यक्ति से 1.30 लाख की लूट की सूचना झूठी थी। घटना के पीछे नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए रुपयों का मामला था। झूठी सूचना देने वाले शख्स ने बृहस्पतिवार को मॉफीनामा लिखकर दिया, जिसके आधार पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सहजनवां निवासी छेदी पासवान बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक घर जा रहे थे। बेतियाहाता हनुमान मंदिर से पेट्रोल पंप वाली गली में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। छेदी ने डॉयल 112 पर पुलिस को 1.30 लाख रुपये लूट की सूचना दे दी।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर मधूप मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की गई तो यह बात सामने आई कि सूचना देने वाले छेदी ने सेमरा नंबर दो निवासी कन्हैया लाल से नौकरी के नाम पर लगभग 80 हजार रुपये ले रखा था। कन्हैया लाल उसकी तलाश में थे।
विज्ञापन
बुधवार रात में छेदी दिखा तो कन्हैया आदि ने उसे रोक लिया। खुद को बचाने के लिए छेदी ने पुलिस को गलत सूचना दी थी। इंस्पेक्टर के अनुसार सूचना देने वाले ने गलती के लिए माफी मांगी है। उससे माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।