फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband took bride out of house in Deoria

देवरिया: शादी के एक हफ्ते के अंदर पति ने दुल्हन को घर से निकाला, बोला- अब साथ नहीं रहना

Wed, 02 Jun 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Jun 2021 07:16 PM IST
सार

एक सप्ताह पहले हुई थी दुल्हन की शादी, पढी लिखी न होने का हवाला देकर पति ने घर से निकाला।

विज्ञापन
husband took bride out of house in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सप्ताह पहले ससुराल आई नवविवाहिता को पति ने रखने से इनकार कर दिया। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी पढ़ी-लिखी नहीं है।
विज्ञापन


घर से निकाले जाने के बाद नवविवाहिता न्याय के लिए थाने पहुंची। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 21 मई को मईल थाने के एक गांव में एक युवक के साथ धूमधाम से हुई। एक सप्ताह बाद उसके पति ने अपनी दुल्हन को पढ़ी-लिखी न बता कर उसे रखने से इनकार कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


रोती-बिलखती दुल्हन मायके पहुंची तो बुधवार को माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed