{"_id":"617d14dbd87f393e30553112","slug":"husband-killing-wife-by-attacking-knife-and-injured-himself-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नशे में धुत पति ने चाकू से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: नशे में धुत पति ने चाकू से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया घायल
Sat, 30 Oct 2021 03:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Oct 2021 03:18 PM IST
सार
शराब के नशे में धुत होकर युवक घर पहुंचा। एक कमरे में अपने बच्चों को बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में पत्नी शकुंतला के पास जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। किसी बात पर विवाद के बाद आरोपी ने चाकू से पत्नी के पेट में कई बार प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर अपनी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। दरवाजा बंद होने की वजह से बच्चे खिड़की के रास्ते बाहर निकले। हत्या की वजह पति-पत्नी में झगड़ा बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घायल पति को कप्तानगंज सीएचसी ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर माफी गांव निवासी मुनीब साहनी (42) का घर आबादी से कुछ दूर बागीचे में है। मुनीम शुक्रवार की रात करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। एक कमरे में अपने बच्चों को करके बाहर से दरवाजे में ताला बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में पत्नी शकुंतला के पास जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा किया। उसके बाद मुनीम ने चाकू से पत्नी के पेट में कई बार प्रहार कर दिया।
शकुंतला चीखने चिल्लाने के बाद जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर बगल के कमरे में सोए बच्चे दरवाजा खोलने का प्रयास किए, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण नहीं खुला तो बच्चे खिड़की तोड़कर बाहर निकले और शोर मचाए। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। खिड़की के रास्ते ही अंदर गए तो मंजर देखकर दंग रह गए। वहां शकुंतला मृत पड़ी थी। उसका पति मुनीम साहनी घायलावस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
गांव के किसी व्यक्ति ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात के करीब एक बजे सीओ कसया पीयूष कांत राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
गांव के लोगों ने बताया कि मुनीम साहनी अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद स्वयं को भी चाकू मार लिया। पुलिस मुनीम साहनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मुनीम साहनी मजदूरी करता है और अक्सर नशे में धुत रहता है। आए दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता है। इस कारण घर में विवाद होता है। उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी अंजीरा (16), बड़ा बेटा सूरज साहनी (10) और छोटा बेटा पिंटू साहनी (06) हैं। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के एसओ विवेकानंद यादव ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपी पति मजदूरी करता है।