{"_id":"616ac3cf8c9222068c504577","slug":"husband-get-married-second-time-first-wife-committed-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: पति ने रचाई दूसरी शादी, नाराज पहली पत्नी ने कर लिया घातक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: पति ने रचाई दूसरी शादी, नाराज पहली पत्नी ने कर लिया घातक कदम
Sat, 16 Oct 2021 07:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:22 PM IST
सार
पीड़ित मां उर्मिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली बेटी प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। बाद में बेटी प्रियंका अपने पति के सात मुंबई चली गई। उसी दौरान उसके पति सुधीर का मुंबई में पायल नाम की युवती से संबंध हो गया
विज्ञापन
मृतक प्रियंका। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति के जरिए दूसरी शादी कर लेने और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने अपने मायके में ही शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की मां ने ऐसा आरोप मढ़ते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति ,सास और सौतन के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी परमेश्वर पाठक की 26 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी 28 नवंबर 2019 को क्षेत्र के अतरौलिया उर्फ मठिया गांव निवासी सुधीर त्रिपाठी पुत्र रामानंद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही प्रियंका मायके आकर रहने लगी थी। शनिवार को मायके में कमरे में फंदे से लटकता प्रियंका का शव मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित मां उर्मिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली बेटी प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। बाद में बेटी प्रियंका अपने पति के सात मुंबई चली गई। उसी दौरान उसके पति सुधीर का मुंबई में पायल नाम की युवती से संबंध हो गया।
विज्ञापन
दो पत्नियों को हैं एक-एक बच्चे
मामले की जानकारी बेटी को हुई तो वह विरोध करने लगी। उसी को लेकर पति उसकी बेटी प्रियंका को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि एक साल पहले दामाद ने पायल नामक युवती से विवाह कर लिया। इसी बात से नाराज होकर बेटी प्रियंका मुंबई से मायके खिरिया चली आई। आरोप है कि पति सुधीर, सास सुभावती और सौतन पायल की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रियंका का एक बच्चा है। करीब एक साल पहले सुधीर ने पायल नाम की युवती से दूसरी शादी कर लिया था। उससे भी दस माह का बच्चा है। इसी बात का विरोध करने पर पति, सास और सौतन मिलकर प्रियंका को प्रताड़ित करती थी। उसी प्रताड़ना की वजह से मायके में प्रियंका ने आत्म हत्या कर लिया। इस मामले में पति सुधीर, सास सुभावती और सौतन पायल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रियंका का एक बच्चा है। करीब एक साल पहले सुधीर ने पायल नाम की युवती से दूसरी शादी कर लिया था। उससे भी दस माह का बच्चा है। इसी बात का विरोध करने पर पति, सास और सौतन मिलकर प्रियंका को प्रताड़ित करती थी। उसी प्रताड़ना की वजह से मायके में प्रियंका ने आत्म हत्या कर लिया। इस मामले में पति सुधीर, सास सुभावती और सौतन पायल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।