{"_id":"5e394e5c8ebc3ee5d338af5b","slug":"hindu-yuva-vahini-vice-president-wife-dead-body-found-hanging-noose-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष के पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष के पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश
Tue, 04 Feb 2020 06:30 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, बांसी (सिद्धार्थनगर)।

Published by: विजय जैन
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़।।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के टेकघर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह हियुवा नेता के पत्नी की संदिग्ध हाल में घर में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकती लाश मिली। सीओ इटवा की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने मायकेवालों को भी घटना की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार कृष्णानगर (नेपाल) निवासी रूबी (35) की शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के टेकधर मोहल्ला निवासी अजय वर्मा (जिला उपाध्यक्ष हियुवा) के साथ 17 वर्ष पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह रूबी ने बच्चों को टिफिन तैयार कर स्कूल भेजा था। अजय के मुताबिक वह घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। शक होने पर आवाज दी तो काई आवाज नहीं आई। इसके बाद बगल में स्थित मकान में छत के रास्ते घर में आया और सीढ़ी के रास्ते घर में पहुंचे तो देखा उनकी पत्नी कुंडे से लटकी थी।
इसके बाद मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी और बांसी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया कि पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया और शव को फंदे से उतरवाया गया। शव का पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसकी जानकारी मायकेवालों को भी दे दी गई है। गौरतलब है कि रूबी और अजय के चार बच्चे हैं। इसमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा सिद्धांत 4 वर्ष का है। बड़ा बेटा रजत 15 वर्ष, रागिनी 13 वर्ष और सिद्धी आठ वर्ष की है। मां की मौत पर चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।