{"_id":"62396c0781556719ae59f07e","slug":"hemp-being-smuggled-out-of-container-laden-with-tea-leaves-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चायपत्ती लदे कंटेनर से कर रहे थे गांजे की तस्करी, सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चायपत्ती लदे कंटेनर से कर रहे थे गांजे की तस्करी, सात गिरफ्तार
Tue, 22 Mar 2022 11:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के एसटीएफ ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को खोराबार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। तस्कर, चायपत्ती के कंटेनर में गांजा भरकर तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
तस्करों के पास से 1.88 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ लखनऊ यूनिट के दरोगा संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सातों आरोपियों को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात एसटीएफ लखनऊ यूनिट के दरोगा संतोष कुमार सिंह को मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी मिली थी। सूचना पर एसटीएफ और खोराबार पुलिस की टीम, ट्रकों की तलाशी लेने लगी। इसी दौरान एक कंटेनर को रोका गया, जिसमें चायपत्ती लदी थी। चाय को हटाकर देखा गया तो उसमें बोरी में गांजा मिला। जिसके बाद गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनकी हुई गिरफ्तारी
एसटीएफ ने फिरोजाबाद के झालगोपालपुर निवासी अनिल कुमार, अरमान खान उर्फ बंटी, हैदराबाद के एनबीटी नगर बंजारा हिल निवासी कृष्णा टूडू, मऊ के मधुबन निवासी जयराम मौर्या, गाजीपुर के सिबरा बहादुरपुर निवासी सच्चिदानंद, गोपालगंज बिहार के प्रदीप यादव और गोपालगंज बिहार के जफर हुसैन को गिरफ्तार किया है। ये लोग गुवाहाटी से गांजे को ले आ रहे थे।
इन्हें गोपालगंज बिहार के प्रदीप व जफर हुसैन गांजा दिलवाते हैं और यूपी के कई जनपदों व हैदराबाद, दिल्ली, पंजाब आदि जगहों पर ये गांजे को बेचते हैं। पुलिस ने इनके पास से कार भी बरामद की है। कंटेनर के आगे कार चल रही थी, जिसमें चार लोग बैठे थे।