फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Guard nephew Ankit tried to kidnap eye doctor in Gorakhpur

डॉक्टर ने 'मरीज' बनकर बचाई थी अपनी जान, अब गार्ड का भतीजा ही निकला 'विलेन'

Fri, 13 Mar 2020 10:38 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Guard nephew Ankit tried to kidnap eye doctor in Gorakhpur
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के शंकर नेत्रालय के मालिक और सर्जन डॉ. आशुतोष शुक्ला के अपहरण की कोशिश गार्ड के भतीजे अंकित सिंह और उनके साथियों ने की थी। सीसीटीवी की मदद से कैंट पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि अंकित अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। दबाव बनाने के लिए पुलिस अंकित के करीबियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को डॉक्टर की भूमिका पर भी संदेह है। उधर, एहतियातन दो पुलिसकर्मी डॉक्टर की सुरक्षा में क्लीनिक पर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, होली के दिन डॉक्टर के अपहरण की कोशिश हुई थी। गार्ड के भतीजे व आजाद चौक, शिवाजी नगर निवासी अंकित सिंह की मुख्य आरोपित के रूप में पहचान हुई है। डॉक्टर ने बताया कि वे मंगलवार की शाम को शुभचिंतकों से होली मिलने जा रहे थे। क्लीनिक के बाहर खड़े होकर वे अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे थे। उनके पास क्लीनिक के कुछ कर्मचारी भी खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस को इनपर भी है संदेह...

इस दौरान तीन-चार लग्जरी कारें आकर क्लीनिक के बाहर खड़ी हुईं। इन गाड़ियों में कई लोग बैठे हुए थे। आगे खड़ी कार में से एक युवक उतरकर पीछे खड़ी फार्च्यूनर गाड़ी में बैठे लोगों से बात कर उनके पास पहुंचा और अपशब्द का प्रयोग करते हुए उनका हाथ और गर्दन पकड़कर जबरदस्ती फार्च्यूनर में बैठाने की कोशिश करने लगा।

यह देख क्लीनिक पर तैनात गार्ड अखिलेश उनकी तरफ दौड़ा तो आरोपित चिकित्सक को छोड़कर भाग निकले। डॉक्टर ने पुलिस को बताया है कि सोची समझी साजिश के साथ उनके अपहरण की कोशिश की गई थी। पुलिस ने अंकित सिंह समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की कोशिश व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने कहा कि नामजद आरोपित की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed