{"_id":"61017562400a1e2bd54e2336","slug":"gorakhpur-youth-murdered-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कॉल से करवा दी हत्या: दुबई से दी सुपारी, गोरखपुर के युवक ने कर्नाटक में कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक कॉल से करवा दी हत्या: दुबई से दी सुपारी, गोरखपुर के युवक ने कर्नाटक में कर दी हत्या
Wed, 28 Jul 2021 08:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:48 PM IST
सार
आरोपी को गिरफ्तार कर एक हफ्ते पहले साथ ले गई कर्नाटक पुलिस, गोरखपुर में आरोपी पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं आया सामने।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में बैठे एक व्यक्ति ने गोरखपुर के स्वामीनाथ निषाद को सुपारी देकर दस दिन पूर्व कर्नाटक के उडुपी में अपनी पत्नी की हत्या करा दी। हत्या का पर्दाफाश करते हुए कर्नाटक पुलिस गोरखपुर आई और एक हफ्ते पहले स्वामीनाथ को गिरफ्तार कर साथ ले गई। बेलीपार के चारपानी निवासी स्वामीनाथ का स्थानीय स्तर पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। गोरखपुर में मदद के लिए कर्नाटक पुलिस ने एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु की सराहना की है।
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु के मुताबिक, बेलीपार का निवासी स्वामीनाथ उडुपी में पेंट-पॉलिश का काम करता था। इस दौरान वहां एक व्यक्ति से उसका नजदीकी संबंध हो गया। वह दुबई में रहकर काम करता है। दुबई से एक दिन उसने अचानक स्वामीनाथ से बातचीत कर पत्नी की हत्या की सुपारी दे दी और उसके खाते में पांच लाख रुपये भी भेज दिए।
विज्ञापन
स्वामीनाथ ने मुंबई के अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक पति को महिला के चाल-चलन पर संदेह था। हत्या में उसका नाम न आए, इसलिए उसने दुबई से वाट्सएप काल के जरिये स्वामीनाथ से बात की थी।
विज्ञापन
बात तय होने पर उसने स्वामीनाथ के खाते में पांच लाख रुपये भेजे। स्वामीनाथ एक पार्सल ले जाने के बहाने महिला के पास गया और गला कस कर उसकी हत्या कर दी। उसने महिला के शरीर से सभी जेवरात उतार लिये और दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया।
पुलिस की छानबीन में पूरी बात सामने आ गई। एसएसपी ने बताया कि स्वामीनाथ को कर्नाटक पुलिस ले गई है। स्थानीय स्तर पर उसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड समाने नहीं है। जांच की जा रही है।