फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Video of woman doing joyful firing goes viral on social media, police is investigating

गोरखपुर: महिला के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
सार

वायरल वीडियो के अनुसार सिकरीगंज क्षेत्र के एक गांव में परिवार के सभी सदस्यों के बीच परिवार का मुखिया महिला को बच्चों की मौजूदगी में असलहा चलाने के लिए बता रहा है। फिर महिला के हाथ में असलहा थमा रहा है और उसे फायरिंग करने के लिए कह रहा है।

विज्ञापन
Gorakhpur: Video of woman doing joyful firing goes viral on social media, police is investigating
फायर करती हुई महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

समारोह में हर्ष फायरिंग करते हुए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला सिकरीगंज इलाके की रहने वाली है जिसके हाथ में असलहा दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शादी विवाह या किसी अन्य कार्यक्रम में असलहे के साथ फोटो पोस्ट करना लोग अपना स्टेटस सिंबल समझ रहे हैं। शादी-विवाह व अन्य पार्टियों में फायरिंग करने का सिलसिला चल पड़ा है, जिससे दुर्घटना भी हो रही है उसके बाद भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

बुधवार की रात से इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो में एक महिला फायरिंग कर रही है। वायरल वीडियो के अनुसार सिकरीगंज क्षेत्र के एक गांव में परिवार के सभी सदस्यों के बीच परिवार का मुखिया महिला को बच्चों की मौजूदगी में असलहा चलाने के लिए बता रहा है। फिर महिला के हाथ में असलहा थमा रहा है और उसे फायरिंग करने के लिए कह रहा है।

जिस तरह से महिला फायरिंग कर रही है उससे यह तो तय है कि वह एकदम अनाड़ी है पर शौक है कि वह भी बच्चों के बीच फायरिंग करने से पीछे नहीं हट रही है। फायरिंग करने के बाद जिस व्यक्ति ने उसे असलहा दिया था वह खुद फायरिंग कर रहा है। सिकरीगंज पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाली महिला और असलहा देने वाला व्यक्ति दोनों पति-पत्नी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed