फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur To mumbai travel by Fake ticket in Kushinagar express Train

कंफर्म टिकट के लिए बन गए सीनियर सिटीजन, पकड़े गए और लगा इतने रुपये का जुर्माना

Tue, 21 Jul 2020 09:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jul 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur To mumbai travel by Fake ticket in Kushinagar express Train
फर्जी टिकट पर कर रहे थे यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
मुंबई की स्पेशल ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों ने सीनियर सिटीजन बनकर सफर करना शुरू कर दिया है। सोमवार को बस्ती स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस में पांच यात्रियों को स्लीपर कोच से कंफर्म टिकट के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन


सबने उम्र ज्यादा बताकर सीनियर सीटिजन का टिकट बनवा लिया था। सभी से जुर्माना वसूला गया।

इसे भी पढ़ें- अब गोरखपुर से दिल्ली जाना हुआ आसान, स्पाइसजेट की दूसरी उड़ान शुरू
विज्ञापन


वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंबर प्रताप सिंह के निर्देश पर 01016 कुशीनगर एक्सप्रेस में छापा मारा गया। गोरखपुर के टीटीई मेराज खान ने कोच संख्या एस-11 एवं एस-12 के यात्रियों का बस्ती स्टेशन पर टिकट आईडी चेक करने पर चार्ट से आईडी में उम्र का मिलान किया। जिसमें पाया गया की उम्र में काफी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट इंटरनेट के माध्यम से बाहर से बना था। सीनियर सिटीजन में दोनों यात्रियों का टिकट भी कंफर्म था। ट्रेन चलने के बाद टीटीई ने सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसके संखवार, कंट्रोल रूम तथा सीटीटीआई हेडक्वाटर को सूचना दी।

यात्रियों से गोंडा स्टेशन पर प्रति यात्री 380 रुपये जुर्माना वसूला गया। यात्रियों से पूछताछ में बताया कि मुंबई में जहां वे काम करते हैं वहां से ही मालिक ने मुंबई के दलालों के माध्यम से टिकट भेजा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed