फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arms smuggling network busted; three accused arrested.

Delhi NCR News: हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
रोहिणी जिला पुलिस की एसटीएफ टीम ने हथियारों के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इस कड़ी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहचान रिठाला निवासी प्रवेश उर्फ प्रिंस (25), हैदरपुर निवासी राहुल ग्रेवाल उर्फ पिंकू (26) और स्वरूप नगर निवासी आकाश (26) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, चाकू, कारतूस और दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, सितंबर में जांच के दौरान राहुल ग्रेवाल उर्फ पिंकू और आकाश के कथित तौर पर हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क से जुड़े होने के सुराग मिले। पूछताछ में दोनों ने कथित हथियार सप्लायर के रूप में प्रवेश उर्फ प्रिंस का नाम बताया। इसके बाद एसटीएफ रोहिणी की टीम ने खुफिया जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू की।




रोहिणी के पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि प्रवेश उर्फ प्रिंस हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए बुध विहार इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो पिस्तौल, एक .32 बोर रिवॉल्वर, एक देसी पिस्तौल, 45 कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। बरामद हथियारों पर इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग मिली है, जबकि हथियारों के सीरियल नंबर मिटाए गए थे। इस बरामदगी के बाद बुध विहार थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों के पूरे नेटवर्क, सप्लायरों और संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed