फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Student Kajal murder case update ADG increased amount of reward on accused

काजल हत्याकांड: अब एक-एक लाख रुपये के इनामी हुए हत्यारे, धरपकड़ के लिए एडीजी ने एसटीएफ को भी लगाया

Thu, 02 Sep 2021 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Sep 2021 12:22 PM IST
सार

एडीजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बढ़ाया इनाम। अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एडीजी ने एसएसपी से मांगी, पांच टीमें कर रही हैं तलाश। इसके पूर्व डीआईजी ने आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Gorakhpur Student Kajal murder case update ADG increased amount of reward on accused
परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे एडीजी अखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में गोली मारकर काजल की हत्या करने वाले आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बुधवार को एडीजी अखिल कुमार जगदीशपुर भलुआन गांव पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित पिता राजू नयन सिंह और गांव वालों से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस से सवाल-जवाब किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर पांच टीमें लगाई थीं। डीआईजी ने दोनों मुख्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर एडीजी ने बुधवार को इनाम की राशि बढ़ा दी है। एडीजी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाकर जल्द गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है। एडीजी ने अब तक पांच टीमों द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। खबर है कि अब गिरफ्तारी में एसटीएफ को भी लगाया गया है। साथ ही एडीजी ने निर्देश दिया है कि इस केस को ऑपरेशन शिकंजा में डाला जाए, ताकि हत्यारों के खिलाफ पैरवी कर उनको शीघ्रता से कड़ी सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

 
यह हुआ था
20 अगस्त की रात राजू नयन सिंह के घर में बदमाश विजय प्रजापति अपने गुर्गों के साथ घुसा था। रुपये के लेनदेन के विवाद में वह राजू नयन सिंह की पिटाई करने लगा। यह देख राजू नयन की बेटी काजल मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। इससे नाराज विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी और मोबाइल लेकर भाग गया। लखनऊ में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई।
विज्ञापन


एडीजी जोन के अखिल कुमार ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों पर इनाम की राशि एक-एक लाख कर दी गई है। एसटीएफ से समन्वय बनाकर जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत इस केस में पैरवी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed