फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur doubble murder case update news

गोरखपुर के डबल मर्डर मामले में आया नया मोड़, हत्या में शामिल था एक और दोस्त

Wed, 27 May 2020 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 12:39 PM IST
सार

  • चचेरे भाइयों, मुकेश के अलावा शामिल चौथे शख्स के बुलाने पर आए थे कई बदमाश
  • आरोपित युवकों के परिवारीजनों व रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
gorakhpur doubble murder case update news
Crime news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झगहां थाना क्षेत्र के गोर्रा नदी के किनारे चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या में शामिल मुकेश से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मुकेश से पूछताछ में पता चला है कि शराब पार्टी में एक और शख्स शामिल था जिसके बुलाने पर ही अन्य लोग आए और हत्या की गई।

विज्ञापन


साजिश में मुकेश भी भूमिका अहम रही है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम चौथे शख्स की तलाश में दबिश दे रही है। खबर है कि आरोपित के परिवार और रिश्तेदारों को पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उठा भी लिया है लेकिन अभी तक उस तक नहीं पहुंच सकी है, जो असल गुनहगार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को झंगहा इलाके में गोर्रा नदी के पास चचेरे भाइयों दिवाकर और कृष्णा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के चश्मदीद मुकेश को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि बंधे के किनारे चारों ने करीब ढाई घंटे तक शराब पी। यही नहीं, शराब खत्म होने पर उनका दोस्त शराब लेकर दोबारा आया था और वह पेट खराब होने की बात कहते हुए कई बार नदी के किनारे भी गया था। मुकेश की मानें तो उसी ने एक साजिश के तहत बदमाशों को बुलाया था।

मुकेश ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की संख्या चार से पांच की थी। वे अचानक सामने आ गए और किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। असलहों से लैस बदमाशों ने दिवाकर और कृष्णा पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मुकेश ने कहा कि वह खुद उनसे जान बचाकर वहां से भागा था।

फिलहाल मुकेश के भागने की पुष्टि तो चरवाहे भी कर रहे थे। हालांकि पुलिस को मुकेश की इस कहानी पर ज्यादा यकीन नहीं हो रहा है क्योंकि यदि बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते तो गोली किसी और को भी लग सकती थी जबकि ऐसा नहीं हुआ है। एसएसपी सुनील गुप्ता ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed