फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girlfriend FIR against lover in Gorakhpur

दिल्ली में प्रेमिका से कर ली दूसरी शादी, अब घरवालों ने महिला को भगाया

Sat, 19 Sep 2020 07:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Sep 2020 07:36 PM IST
सार

  • मां की तबीयत खराब बता लौट आया गोरखपुर, कर लिया मोबाइल ऑफ
  • खोजते हुए शहर पहुंची प्रेमिका ने दर्ज कराया मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
Girlfriend FIR against lover in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर के जंगल तुलसीराम बिछिया निवासी दीपचंद यादव (32) ने दिल्ली में प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। घरवालों ने नाराजगी जताई तो वह मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर गोरखपुर लौट आया और मोबाइल ऑफ कर दिया।

विज्ञापन


कई दिन बीतने के बाद प्रेमिका दीपचंद को खोजते हुए उनके घर जा पहुंची तो घरवालों ने मारपीट कर भगा दिया। अब प्रेमिका ने दीपचंद और उनके परिवार पर शाहपुर थाने में मारपीट, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दीपचंद यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दिल्ली जाने से पहले उनकी शादी हो चुकी थी। इस शादी से उन्हें एक बच्चा भी है। उरुवां की रहने वाली युवती रोशनी यादव का आरोप है कि दीपचंद का उनसे प्रेम-संबंध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज कराया एफआईआर

रोशनी के अनुसार आठ अगस्त 2020 को दीपचंद ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में उनसे शादी कर ली। इसके बाद नौ सितंबर को मां के बीमार होने की बात कह दीपचंद गोरखपुर चले आये और मोबाइल बंद कर लिया।

संपर्क न होने पर रोशनी 14 सितंबर को दीपचंद को ढूंढते उनके घर बिछिया पहुंच गई। आरोप है कि दीपचंद की पहली पत्नी संजू, सास रीता देवी, ननद ममता, जेठ सुशील यादव ने घर के अंदर घुसने नहीं दिया।

मंदिर में शादी करने की जानकारी देने पर उसे पीटकर भगा दिया। रोशनी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। एसएसपी से गुहार लगाने पर मामला दर्ज हो सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed