{"_id":"61b36e6e95337e6a792955da","slug":"girl-molested-on-pretext-of-feeding-toffee-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: टॉफी खिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म, दो बेटियों का पिता है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: टॉफी खिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म, दो बेटियों का पिता है आरोपी
Fri, 10 Dec 2021 08:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Dec 2021 08:42 PM IST
सार
बच्ची घर के बाहर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी मनोज यादव ने बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने बुलाया और उसे लेकर कुछ दूरी पर स्थित स्कूल के पीछे पहुंचा, जहां उसके साथ गलत हरकत कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर टॉफी देने के बहाने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले ली। इस मामले में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराओं में नामजद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और बच्ची का परिवार एक ही मोहल्ले में रहता है। दोपहर में बच्ची घर के बाहर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी मनोज यादव ने बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने बुलाया और उसे लेकर कुछ दूरी पर स्थित स्कूल के पीछे पहुंचा, जहां उसके साथ गलत हरकत कर रहा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस बीच आजाद चौक पुलिस चौकी प्रभारी विशाल उपाध्याय पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो गुस्साई भीड़ आरोपी को मार डालती। खबर है कि मनोज यादव की उम्र करीब 45 साल है और दो बेटियों का पिता है।
विज्ञापन