{"_id":"5ed8e383aab0cc716c3664e1","slug":"girl-molested-in-sahjanwa-gorakhpur-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 04 Jun 2020 05:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:37 PM IST
सार
- दो अज्ञात के बारे में पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर तलाश में जुटी पुलिस
- तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर युवती का मेडिकल कराने की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के सहजनवां इलाके के एक गांव में बुधवार की सुबह शौच को निकली युवती को पकड़कर तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी गांव का युवक विशाल अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विशाल और उसके दो अज्ञात साथियों पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अज्ञात दो साथियों की पहचान कर तलाश में जुटी है। युवती का मेडिकल कराने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवती बुधवार की सुबह अकेले ही घर से शौच को निकली थी। इसी दौरान विशाल अपने दो साथियों के साथ उसका मुंह दबाकर बागीचे की ओर लेकर चला गया और फिर सबने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। गांव के बगल का होने की वजह से युवती ने विशाल को पहचान लिया लेकिन अन्य दो की पहचान नहीं कर पाई।
विज्ञापन
किसी तरह से आरोपितों की चंगुल से छूटकर घर गई युवती ने आपबीती बताई तो घरवाले भी हैरान हो गए। उन्होंने पहले तो लोकलज्जा के डर से किसी को कुछ नहीं बताया मगर फिर बुधवार की देर शाम थाने में सूचना दी।
पुलिस ने तहरीर आते ही केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी और गुरुवार की सुबह विशाल को दबोच लिया। एसओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।