फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl Kidnapped And Sexual Harassment by three person in Gorakhpur

गोरखपुर: तीन युवकों ने मिलकर युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म, जबरन पिलाया जहर फिर छोड़ दिया

Thu, 13 Feb 2020 06:23 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Feb 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Girl Kidnapped And Sexual Harassment by three person in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

कुशीनगर के पडरौना थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती को जहर पिलाए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में दस फरवरी को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में युवती को भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


इलाज के बाद होश आने पर उसने दुष्कर्म होने की बात बताई, जिसके बाद गुलरिहा पुलिस को सूचना देकर युवती को गायनी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि डॉक्टर उसकी हालत अब भी चिंताजनक बता रहे हैं। गुलरिहा पुलिस ने जीडी में सूचना दर्ज कर मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। उधर, गुलरिहा पुलिस ने कुशीनगर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी भेज दी है, ताकि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना दस फरवरी की है। अचेत हाल में युवती को घरवालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। तब घरवालों को भी नहीं मालूम था कि युवती के साथ क्या हुआ है। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो बुधवार की रात युवती होश में आई। उसके बाद उसने डॉक्टरों को दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस रिपोर्ट जरूरी होने की वजह से मेडिकल कॉलेज की ओर से गुलरिहा पुलिस को सूचना दी गई। गुलरिहा पुलिस ने जीडी में घटना दर्ज कर कागजी कार्रवाई शुरू करा दी और फिर कुशीनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।


युवती के मुताबिक गांव के ही तीन लोगों ने उसे घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और फिर जबरन जहर पिला दिया फिर छोड़ दिया। किसी तरह से वह अपने घर की ओर आ रही थी कि रास्ते में गिर पड़ी। इसके बाद क्या हुआ याद नहीं। उधर, घरवालों का कहना है कि अचेत हाल में बेटी के गिरे होने की जानकारी ग्रामीणों से मिली थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि जहर दिया गया है। होश आने पर युवती ने अपनी आप बीती बताई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed