फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl deadbody found in field at gorakhpur

गोरखपुर: खेत में मिला युवती का सिर कटा शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 07 Apr 2021 10:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Apr 2021 10:01 AM IST
सार

  • कई दिन पुराना शव देख इलाके में सनसनी
  • शव का शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

विज्ञापन
girl deadbody found in field at gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज में युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह गेहूं के खेत में क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ कैंट और थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब सप्ताह भर पहले हत्या करके फेंका गया होगा। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त होने के बाद आरोपियों का सुराग लग सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के मछलीगांव में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में शव देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो शव को बाहर निकाला गया। छींटदार साड़ी पहनी युवती के शव का सिर गायब था। धड़ के निचले हिस्से को भी जानवर नोच चुके थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी और जगह युवती की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंका होगा। पुलिस को आशंका है कि हत्यारोपी इलाके से परिचित होंगे और यहां के गांव वालों की गतिविधियों से वाकिफ होने की वजह से रात में शव फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


डीएनए सैंपल से होगी युवती की पहचान
कैंपियरगंज थाना प्रभारी नवीन सिंह के मुताबिक युवती की शिनाख्त न हो, इसलिए शातिर हत्यारों ने सिर को कहीं और फेंक दिया है। ऐसे में युवती की पहचान कराना और आरोपियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। सभी थानों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। किसी गुमशुदा का पता चलने पर उसके परिजनों के डीएनए से इसका मिलान करवाकर पहचान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed