{"_id":"5e83518f8ebc3e6fcb325951","slug":"girl-committed-suicide-due-to-fight-with-sister-in-law-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: मामूली बात पर भाभी से युवती का हुआ झगड़ा, नाराज ननद ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: मामूली बात पर भाभी से युवती का हुआ झगड़ा, नाराज ननद ने जहर खाकर दे दी जान
Tue, 31 Mar 2020 07:49 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां क्षेत्र के हैंसर बाजार में एक युवती ने सोमवार की शाम अपनी भाभी से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली। परिजन उसे पहले सीएचसी मलौली ले गए, जहां से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए। रात में ही उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि हैंसर बाजार निवासी राधेश्याम की 18 वर्षीय बेटी अंशू और उसकी भाभी के बीच सोमवार की शाम को किसी बात लेकर कहासुनी हो गई थी। परिवार के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। कुछ देर बाद बेटी अंशु अपने कमरे में अचेत हाल में मिली।
विज्ञापन
जिसे परिजन पहले सीएचसी मलौलीी ले गए, जहां डॉक्टरो ने उसे जहरीला पदार्थ खाने की बात कहकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की रात अंशू की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीण यहीं बताए कि अंशू की उसके भाभी से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। बाद में युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।