{"_id":"606ae2c60e9bb77d0e3f6670","slug":"gagaha-murder-case-update-police-investigation-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गगहा हत्याकांड: पर्दाफाश तो कर दिया पर नहीं पकड़े जा सके शूटर, इस वजह से बढ़ी पुलिस की मुश्किलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गगहा हत्याकांड: पर्दाफाश तो कर दिया पर नहीं पकड़े जा सके शूटर, इस वजह से बढ़ी पुलिस की मुश्किलें
Mon, 05 Apr 2021 03:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Apr 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गगहा में जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या और व्यापारी शंभू मौर्या व उनके कर्मचारी संजय पांडेय की हत्या का पर्दाफाश तो पुलिस ने कर दिया, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले शूटर अब भी फरार हैं। शूटर सन्नी सिंह और युवराज सिंह के न पकड़े जाने से पुलिस की मुश्किलें कम नहीं हो पाईं हैं। हालांकि पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस ने तीनों हत्याओं का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को जेल भेज दिया था। सभी शूटर सन्नी सिंह और युवराज के गुर्गे बताए जा रहे हैं। वहीं, मुख्य शूटर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह गगहा में ही कैंप कर रहे हैं, ताकि दोनों आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें दोनों शूटरों की तलाश में लगी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

पर्दाफाश को फर्जी बता किया प्रदर्शन
गगहा में चुनावी रंजिश में तीन लोगों की हत्या के पर्दाफाश को फर्जी बताते हुए रविवार को लोगों ने पंचायत भवन में प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर एसपी साउथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से पर्दाफाश को फर्जी बताने के संबंध में साक्ष्यों की मांग की। बताया कि इस दौरान कोई भी संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया। एसपी साउथ ने लोगों को बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर घटना का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में आरोपियों ने भी घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पीड़ित परिजनों से मिले कांग्रेसी, पचास लाख मुआवजे की मांग
कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गगहा हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक राम जियावन, कार्यकारिणी अध्यक्ष पिछड़ा विभाग मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश फिशरमैन कांग्रेस पूर्वी देवेंद्र निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मौर्या, प्रेमलता चतुर्वेदी, मोनिका पांडेय, संजय चौबे, अनुराग पांडेय, धर्मराज चौहान, विजय राय, जयनारायन, अभिषेक राय, दिलीप निषाद शामिल थे।