{"_id":"60feacb08ebc3e57fa7c46ac","slug":"four-including-pregnant-beaten-up-by-smugglers-accused-of-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गर्भवती सहित चार को मनबढ़ों ने पीटा, लूट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: गर्भवती सहित चार को मनबढ़ों ने पीटा, लूट का आरोप
Mon, 26 Jul 2021 06:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:08 PM IST
सार
खेत मे निराई कर रहे पूरे परिजनों को पीट कर घायल कर दिए। जिसमें सरोजा देवी (35) पत्नी छविलाल जो गर्भवती है, उसे भी पीट कर घायल कर दिए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सहजनवां इलाके के ग्राम हरदी में नाली विवाद को लेकर सोमवार की सुबह गांव के मनबढ़ों ने खेत मे निराई करने गई गर्भवती सहित चार को पीट कर घायल कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि गहने भी लूट लिए। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र के ग्राम हरदी निवासी प्रभावती पत्नी रामनेवास ने आरोप लगाया कि सोमवार को करीब आठ बजे परिजनों के साथ गांव के सिवान के बाहर धान के खेत मे निराई कर रही थी। उसी दौरान गांव के मनबढ़ों ने नाली विवाद को लेकर लाठी-डंडा तथा धारदार हथियार से लैस होकर खेत में पहुंच गए।
विज्ञापन
खेत मे निराई कर रहे पूरे परिजनों को पीट कर घायल कर दिए। जिसमें सरोजा देवी (35) पत्नी छविलाल जो गर्भवती है, उसे भी पीट कर घायल कर दिए है। इसके अलावा प्रभावती (40), गुड्डी (35), विशाल (21) गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां भेजा। जिसमें सरोजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि महिलाओं के गहने भी लूट कर फरार हो गए हैं। पीड़िता ने गांव के चार आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है ।आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।