फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four arrested for grand mother and child murder in gorakhpur

गोरखपुर डबल मर्डर: पानी गिरने के विवाद में हुई थी दादी-पोते की हत्या, चार गिरफ्तार

Wed, 28 Jul 2021 06:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jul 2021 06:02 PM IST
सार

हरपुर बुदहट इलाके के तेनुआ गांव में हुई थी भाजपा नेता की मां और बेटे की हत्या, पांच लोगों पर दर्ज किया गया है केस, हत्या में इस्तेमाल कुदाल बरामद।

विज्ञापन
four arrested for grand mother and child murder in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के तेनुआ गांव में मंगलवार की रात पानी गिरने के विवाद में भाजपा नेता परशुराम शुक्ला की मां विमला और बेटे रौनक की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन भाई और एक महिला को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया था। एक आरोपी की उम्र 12 साल के करीब होने की वजह से पुलिस उसे आरोपी नहीं मान रही है। हालांकि उसके भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुदाल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सीताराम शुक्ला, उनके भाई अंगद शुक्ला, अंगद की पत्नी संगीता और सीताराम की मां उर्मिला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता परशुराम शुक्ला के घर के सामने ही सीताराम पानी बहाते थे। अब वहां पर पक्का निर्माण भी करते लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत भाजपा नेता आईजीआरएस में की थी। इसी की जांच में मंगलवार की दोपहर में पुलिस गई थी और सीताराम को बुधवार को थाने में हाजिर होने की बात कहते हुए लौट आई थी। इसके बाद ही रात में सीताराम अपने घरवालों के साथ कुदाल लेकर परशुराम के घर पर धावा बोल दिया।

परशुराम की मां अपने पोता के लेकर बाहर बैठी थी। कुदाल से मारकर दोनों की हत्या कर दी थी। बचाव में आई रौनक की मां सुषमा और उनकी बेटी पर भी प्रहार कर घायल किया गया था। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। रामगढ़ताल इलाके में निर्माणाधीन मकान में छिपे आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि विवाद में हत्या करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच पर केस दर्ज कराया है एक की उम्र कम होने की वजह से उसके भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed