{"_id":"61012a625c28b36bd631d8c2","slug":"four-accused-murder-of-panchayat-secretary-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पंचायत सेक्रेटरी की हत्या में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी से ले ली थी अपने दामाद की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पंचायत सेक्रेटरी की हत्या में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी से ले ली थी अपने दामाद की जान
Wed, 28 Jul 2021 03:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Jul 2021 03:28 PM IST
सार
धारदार हथियार से की गई थी अनीश की हत्या, पत्नी के मायके वालों पर दर्ज है केस, पत्नी के बड़े पिता और गांव के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, अन्य की तलाश में दबिश।
विज्ञापन
सेक्रेटरी हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला इलाके के गोपालपुर बाजार में 24 जुलाई को सेक्रेटरी अनीश की हत्या के वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़े गए सभी आरोपी मुकदमे में नामजद हैं। इस मामले में पुलिस ने अनीश की पत्नी दीप्ति मिश्रा के मायके वालों समेत 17 लोगों पर हत्या, आपराधिक साजिश, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सभी घर छोड़कर फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक वारदात में नामजद गगहा के देवकली निवासी और दीप्ति के बड़े पिता मणिकांत मिश्रा, दुबौली निवासी विवेक तिवारी, अभिषेक तिवारी और सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वारदात शनिवार को उस वक्त हुई थी, जब अनीश अपने चाचा देवीदयाल के साथ बाजार में गए थे। एक दुकान में हिसाब किताब करने के दौरान ही उनके मोबाइल पर फोन आया था और फिर वह बात करते हुए बाहर आ गए थे।
इसी दौरान दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। बचाव में गए चाचा भी घायल हो गए थे जिनका अभी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में अनीश के बड़े भाई अनिल कन्नौजिया की तहरीर पर 17 नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज किया था। तभी से आरोपियों की तलाश में थी कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चारों आरोपी देईडीहा के पास मौजूद है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी साउथ अरुण सिंह ने कहा कि पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। चार अज्ञात बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी गिरफ्तारी व अन्य की तलाश में जनपद व गैर जनपद में भी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।