फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former GM of District Cooperative Bank accused of scam of 3.54 crores arrested in Gorakhpur

गोरखपुर: घपले में जिला सहकारी बैंक का पूर्व जीएम गिरफ्तार, 3.54 करोड़ की गड़बड़ी करने का है आरोप

Tue, 28 Dec 2021 09:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Dec 2021 09:46 AM IST
सार

सीबीसीआईडी की टीम ने आरोपी पूर्व महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र को शाहपुर इलाके से पकड़ा। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Former GM of District Cooperative Bank accused of scam of 3.54 crores arrested in Gorakhpur
आरोपी रमाशंकर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जिला सहकारी बैंक का ऋण बांटने में घपला करने के आरोपी पूर्व महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र को सीबीसीआईडी की टीम ने सोमवार की दोपहर शाहपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें मानस विहार कॉलोनी स्थित उनके आवास से पकड़ कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। वह सिकरीगंज शाखा में 3.54 करोड़ के घपले में आरोपी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला सहकारी बैंक, सिकरीगंज शाखा में वर्ष 2012 से 2015 के बीच घपला हुआ है। आरोप है कि उस समय तैनात रहे प्रबंधक रमाशंकर मिश्र ने फर्जी तरीके से 400 लोगों में 3.54 करोड़ का कर्ज  वितरित किया था। शाखा प्रबंधक ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर उरुवा, बेलघाट, सिकरीगंज, खजनी, पिपरौली में रहने वाले लोगों को भी कर्ज दे दिया।
विज्ञापन


शिकायत पर हुई जांच में पता चला कि अनियमित तरीके से ऋण वितरित करने में जिला सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र, रामनेवास, जयप्रकाश, उप शाखा प्रबंधक कालिका प्रसाद सिंह भी शामिल रहे। सीबीसीआइडी की टीम रामनेवास, जयप्रकाश व कालिका प्रसाद सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शाहपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में सीबीसीआइडी की टीम पूर्व महाप्रबंधक रमाशंकर मिश्र को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed