{"_id":"60e821788ebc3ee095374d49","slug":"former-block-pramukh-santosh-prajapati-kidnapped-by-miscreants-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष प्रजापति का बदमाशों ने किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष प्रजापति का बदमाशों ने किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 09 Jul 2021 03:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Jul 2021 03:44 PM IST
सार
भलुअनी विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव मुन्नी देवी और छट्ठू यादव लड़ रहे हैं। मुन्नी भाजपा की जहां अधिकृत उम्मीदवार हैं, वहीं छट्ठू भाजपा के बागी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रशासन सत्ताधारी प्रत्याशियों का पैरोकार बन गया है। शुक्रवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार के निकट मानस इंटर कॉलेज के पास से लग्जरी वाहन सवार दस से अधिक की संख्या में आए बदमाशों ने भलुअनी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष प्रजापति को तकरीबन एक बजे पिटाई कर अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
घटना के विरोध में लोगों ने पकड़ी बाजार में जाम लगा दिया। हरकत में आई मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उधर पुलिस के सक्रिय होने की भनक के बाद बदमाश बेलड़ाड़ रोड पर पूर्व प्रमुख को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
भलुअनी विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव मुन्नी देवी और छट्ठू यादव लड़ रहे हैं। मुन्नी भाजपा की जहां अधिकृत उम्मीदवार हैं, वहीं छट्ठू भाजपा के बागी उम्मीदवार हैं। नगवा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष प्रजापति, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश यादव, कमलेश सिंह, गिरिजेश यादव आदि के साथ स्कार्पियों से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच पांच लग्जरी वाहन से भाजपा प्रत्याशी के पति समेत आठ से दस की संख्या में बदमाश पहुंचे और उन्होंने संतोष प्रजापति की पिटाई कर अपने गाड़ी में जबरन बैठा कर लेकर चले गए। इसकी सूचना उनके साथ के लोगों ने पुलिस एवं अन्य अधिकारियों को देने के बाद मौके पर जाम लगा दिया।
जाम लगाएं जाने के बाद पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को बेलड़ाड रोड पर लाकर छोड़ फरार हो गए। इस मामले में छह नामजद सहित दस लोगों के खिलाफ मदनपुर पुलिस को तहरीर दी गई है। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।