{"_id":"5e133d3e8ebc3e87ab4923ed","slug":"five-people-were-killed-and-looted-in-prayagraj-gorakhpur-also-face-these-type-of-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में भी हो चुका है प्रयागराज जैसा कांड, पांच लोगों की हत्या कर की थी लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में भी हो चुका है प्रयागराज जैसा कांड, पांच लोगों की हत्या कर की थी लूटपाट
Mon, 06 Jan 2020 07:29 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 06 Jan 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है: दावा शेरपा, एडीजी जोन
- फोटो : amarujala
प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या और लूटपाट जैसी वारदातें गोरखपुर में ही दो बार हो चुकी हैं। वर्ष 2002 में खोराबार के शिवाजी नगर में बावरिया गिरोह ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर लूटपाट की थी। इसी तरह गोरखनाथ इलाके में भी एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर बावरिया द्वारा ही डकैती की घटना हुई थी। वहीं बेलीपार में भी हत्या कर डकैती हुई थी।
ऐसी वारदातों को रोकने के मकसद से हर जिले की पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस अब नई कालोनियों और घुमंतू जाति के लोगों पर विशष नजर रखेगी। सोमवार को एडीजी जोन दावा शेरपा ने सभी एसएसपी व एसपी को पत्र लिखकर सख्ती बरतने और रात्रिगश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है।
एडीजी जोन ने जोन के ग्यारह जिलों की पुलिस को अपने-अपने इलाकों के अवैध व नई कॉलोनियों में गश्त बढ़ाने को कहा है। साथ ही कच्छा बनियान, बावरिया गिरोह व घुमंतू जातियों के लोगों की निगरानी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पत्र में उन्होंने रेलवे स्टेशन, ढाबों, सरायों, बाग बगीचों या सड़क किनारे रहने वाले बाहरी लोगों की निगरानी और उनका पूरी जानकारी लेने का निर्देश दिया है। एडीजी का मानना है कि ठंड और भारी कोहरे से चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। साथ ही ऐसे मौसम में डकैती की भी घटनाएं होती हैं। लिहाजा पिछले कुछ वर्षो में चोरी और डकैती के मामलों में जेल जा चुके बदमाशों की निगरानी की जाए।
वर्जन
पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। घटनाओं को रोकने के लिए घुमंतू जातियों व कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों की निगरानी व रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
- दावा शेरपा, एडीजी जोन