{"_id":"603f3fda9412e40c6d52558c","slug":"fir-registered-due-to-threat-to-kill-parshuram-army-state-president-vinay-tripathi-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, एफआईआर
Wed, 03 Mar 2021 01:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के महादेवा मोहल्ला निवासी व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी दी गई है। मोबाइल पर धमकी भरा फोन आने को पहले उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन कई बार फोन आने पर उन्होंने इस संबंध में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी के बेटे विनय तिवारी परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर विभिन्न नंबरों से फोन आए। आरोप है कि फोन उठाने पर दूसरी तरफ से उनका नाम पूछकर न्यूज चैनल के डिबेट और सोशल मीडिया पर बयान देने से मना किया गया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
बड़हलगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विनय द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी विनय और उनके पिता को जानमाल की धमकी दी गई थी। तब भी विनय ने केस दर्ज कराया था लेकिन यह साफ नहीं हो पाया था कि धमकी किसने दी है।
विज्ञापन
एसपी साउथ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही धमकी देने वाले को पकड़ लिया जाएगा।