{"_id":"5ed345c16cb89a2b054ce1fa","slug":"fight-between-jr-doctor-and-patient-in-brd-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा पूछने की बात पर जूनियर डॉक्टरों ने मरीज और तीमारदार का सिर फोड़ा, वीडियो बनाने पर मोबाइल भी छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा पूछने की बात पर जूनियर डॉक्टरों ने मरीज और तीमारदार का सिर फोड़ा, वीडियो बनाने पर मोबाइल भी छीना
Sun, 31 May 2020 02:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 May 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के सर्जरी इमरजेंसी में रविवार को इलाज कराने पहुंचे पिता और पुत्र को जूनियर डॉक्टरों ने जमकर पीटा। दोनों का लाठी डंडे से मारकर सिर फोड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची दोनों घायलों को इलाज के लिए चरगांवा पीएचसी ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 9:30 बजे संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी सर्वेश गुप्ता (21) अपने पिता लालचंद गुप्ता के साथ ट्रामा सेंटर लेकर आए। पिता के मुताबिक सर्वेश गुप्ता को मानिसक दिक्कत है।
विज्ञापन
जिसका इलाज चार महीने से मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दवा खत्म होने पर ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी में पहुंचे। जूनियर डॉक्टरों से दवा पूछने की बात पर कहासुनी हो गई। इस पर जूनियर डॉक्टर गाली देने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान सर्वेश गुप्ता मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। इतने पर वहां मौजूद चारों जूनियर डॉक्टरों ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद लाठी डंडे से मार कर सिर फोड़ दिया। इस दौरान हम लोग बेहोश भी हो गए।
सूचना पर चौकी की पुलिस पहुंची तब जाकर घायलों को इलाज के लिए पीएचसी चरगावां ले गई। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अब तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।