{"_id":"608a42358ebc3e7c1a0b63a4","slug":"father-killed-daughter-after-family-dispute-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, पिता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा, पिता गिरफ्तार
Thu, 29 Apr 2021 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:50 AM IST
सार
बेटे ने पिता पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
विज्ञापन
मृतक शिवांगी राय। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता मामूली बात से नाराज होकर अपनी बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया।
मामला बड़हलगंज इलाके के तीहामुहम्मदपुर गांव के सिरकिरा टोला का है। यहां किशोरी शिवांगी राय (15) की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप पिता अरुण कुमार राय पर ही लगा है।
अरुण के बेटे वैभव कुमार राय ने बड़हलगंज पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।
वैभव की तहरीर में लिखा है कि बुधवार को सुबह सवा दस बजे घरेलू विवाद होने पर नाराज पिता ने शिवांगी का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।