फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   English teacher apologized for praising Pakistan in Gorakhpur

पाकिस्तान का महिमा मंडन करने वाली शिक्षिका ने मांगी माफी, कहा- अब नहीं होगी गलती

Thu, 28 May 2020 09:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 09:56 PM IST
सार

  • पाकिस्तान का महिमा मंडन करने वाली शिक्षिका शादाब खानम ने दिया नोटिस का जवाब
  • जीएन नेशनल स्कूल के कक्षा चार ए के बच्चों में संज्ञा का भ्रामक उदाहरण देने वाला मामला

 

विज्ञापन
English teacher apologized for praising Pakistan in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा चार-ए के व्हाट्सएप ग्रुप पर पाकिस्तान आर्मी ज्वांइन करने की नसीहत देने वाली निलंबित शिक्षिका शादाब खानम ने स्कूल प्रबंधन की ओर से दिए नोटिस का बृहस्पतिवार को जवाब दे दिया है। शिक्षिका ने स्वीकार किया कि अंग्रेजी पढ़ाने के दौरान नाउन के उदाहरण के लिए इंटरनेट से अध्ययन सामग्री कॉपी करके ग्रुप पर डाली थी।
विज्ञापन


इसे मानवीय भूल समझकर क्षमा किया जाए। इस कृत्य के लिए अभिभावकों से माफी भी मांगी है। शिक्षिका ने कहा कि जिस स्कूल में अध्यापन करके उनका भरण पोषण हो रहा है, वो उसकी छवि को खराब करने के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। वो विद्यालय में 11 वर्षों से अध्यापन कार्य कर रहीं हैं।
विज्ञापन



इससे पहले उनके खिलाफ ऐसी कोई गंभीर शिकायत नहीं मिली है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका के जवाब को आंतरिक जांच कमेटी को भेज दिया है। जल्द ही कमेटी की ओर से इस मामले को लेकर शिक्षिका और कक्षा चार के बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है मामला

23 मई को स्कूल में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कक्षा चार ए के ग्रुप पर अंग्रेजी की शिक्षिका शादाब खानम ने नाउन को समझाने के लिए उदाहरण स्वरूप पाकिस्तान का महिमा मंडन किया था।

इस दौरान शिक्षिका ने पाकिस्तान हमारी मातृभूमि, पाकिस्तानी पायलट की बहादुरी और पाकिस्तानी सेना में भर्ती होने जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। अभिभावकों की नजर पड़ी तो मामला प्रकाश में आया।

जीएन नेशनल स्कूल प्रबंधक गोरक्ष प्रसाद सिंह ने कहा कि आरोपी शिक्षिका ने नोटिस का लिखित जवाब स्कूल प्रबंधन को मुहैया कराया है। इसे जांच कमेटी को भेज दिया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed