फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly beaten to death in Gorakhpur

UP Crime: गोरखपुर में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, पति-पत्नी सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 29 May 2022 08:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 May 2022 08:39 AM IST
सार

बेलघाट थानाक्षेत्र के जितवारपुर गांव में बुजुर्ग की शुक्रवार की देर रात लाठी-डडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृत बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Elderly beaten to death in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेलघाट थानाक्षेत्र के जितवारपुर गांव में बुजुर्ग की शुक्रवार की देर रात लाठी-डडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृत बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पति-पत्नी भी आरोपी बनाए गए हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव निवासी भोला (60) शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बेलघाट पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के बेटे संजय ने आरोप लगाया कि रात तीन बजे के आसपास गांव के ही सुरेंद्र, उसकी पत्नी बसंता, उसके दो नाबालिग बेटे और एक अन्य व्यक्ति शंभू ने हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने भोला की खूब पिटाई की है। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग का शव ले जाकर खेत में रख दिया। तहरीर में किसी खास विवाद का जिक्र नहीं है, लेकिन इतना कहा गया कि भोला पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि हत्या की आरोपी बसंता और शंभू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। दो नाबालिग आरोपी भी हिरासत में लिए गए हैं। आरोप सुरेंद्र की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed