{"_id":"612a3e78e485470bf93700af","slug":"elder-brother-cut-his-ear-with-his-teeth-in-family-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: बड़े भाई ने दांत से काटा छोटे का कान, घायल शख्स की बातें सुन पुलिस कर्मी भी हुए दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: बड़े भाई ने दांत से काटा छोटे का कान, घायल शख्स की बातें सुन पुलिस कर्मी भी हुए दंग
Sat, 28 Aug 2021 07:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:22 PM IST
सार
घायल भाई ने रिश्ते की दुहाई देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की जरूरत नहीं जताई, घायल की भावना और भाई के प्रति प्रेम देख कर पुलिस कर्मी भी दंग।
विज्ञापन
पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चार दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने दांत से छोटे भाई का कान काट लिया। घायल छोटे भाई को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घायल कोतवाली पहुंचा और घटना की सूचना कोतवाल को मौखिक दिया।
विज्ञापन
घायल ने रिश्ते की दुहाई दी और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं कराने की इच्छा जाहिर की। घायल के भावुक होकर रिश्ते का जिक्र करके अपने बड़े भाई के प्रति प्रेम की जो भावना दिखाई, उसे सुनकर कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मी दंग रह गए।
विज्ञापन
सूगर मिल चौराहा निवासी कल्याण भट्ट ने बताया कि वह तीन भाई है। तीनों भाई अलग-अलग रहते है। मां की मौत हो चुकी है। जबकि पिता उसी के साथ रहते है। आरोप है कि चार दिन पूर्व उसके बड़े भाई किसी बात को लेकर पिता से झगड़ रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान वह बचाव में गए तो बड़े भाई ने दांत से उसका दाहिना कान और हाथ की अंगुलियों को काट कर लहुलुहान कर दिया। उसे मामूली बात के लिए जख्म मिला,लेकिन खून के रिश्ते की वजह से उसे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करानी है। भाई को भाई की मदद करनी चाहिए, न कि उसे दुख पहुंचाना चाहिए।
इसी भावना से वह अपने भाई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। उसकी सोच की लोगों ने तारीफ की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित कल्याण भट्ट ने घटना की सूचना दिया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की। दोनों भाई आपस में सुलह समझौता कर लिए।