{"_id":"61d2dadbc8f9131bc7162e6f","slug":"dowry-murder-case-in-suspicious-death-of-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: विवाहिता की संदिग्ध मौत में दहेज हत्या का मुकदमा, 29 दिसंबर को हुई थी घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: विवाहिता की संदिग्ध मौत में दहेज हत्या का मुकदमा, 29 दिसंबर को हुई थी घटना
Mon, 03 Jan 2022 04:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Jan 2022 04:45 PM IST
सार
मृतका की मां ने सास-ससुर समेत चार पर दर्ज कराया एफआईआर, पुरानी बस्ती थाने के सोनहटी बुजुर्ग में 29 दिसंबर को हुई थी घटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच दिन पहले पुरानी बस्ती थाने के सोनहटी बुजुर्ग में विवाहिता की संदिग्ध हालात में झुलस कर मौत के मामले में पुलिस ने चार ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें मृतका सुनीता की मां ज्ञानमती देवी ने तहरीर दी।
विज्ञापन
एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के ससुर राममूरत, सास मीना देवी, देवर राजेश समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बभनगावां की रहने वाली सुनीता (28) की चार साल पहले पुरानी बस्ती के सोनहटी बुजुर्ग में शादी हुई थी। काम के सिलसिले में सुनीता का पति हैदराबाद में रहता है। गांव में सुनीता अपने सास-ससुर व तीन देवरों के साथ रह रहती थी।
विज्ञापन
ससुराल के लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि 29 दिसंबर 2021 बुधवार को परिवार के बाकी लोग किसी न किसी काम से बाहर गए हुए थे। सास गांव में ही एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर संबंधित के घर गई थी। अकेले घर पर अलाव तापते समय सुनीता की साड़ी में आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।
विज्ञापन
पड़ोसियों की सूचना पर भागती हुई सास घर पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले गई। डाक्टर ने हालत बेहद गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई थी। शव को घर पर लाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।