{"_id":"61a0b6f6ee395055e61f75b7","slug":"dead-body-of-youth-found-in-kusumhi-forest-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कुसम्ही जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: कुसम्ही जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Fri, 26 Nov 2021 07:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Nov 2021 07:12 PM IST
सार
घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के चांदमारी स्थान से करीब 300 मीटर दूर कुसुम्ही जंगल में शुक्रवार को एक युवक का क्षत विक्षत शव लकड़ी बीन रही महिलाओं ने देखा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चरगांवा ने इसकी सूचना एसएसपी को दी। खोराबार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कुसुम्ही जंगल में लकड़ी बीन रही कुछ महिलाओं ने एक शव देखा। शव का आधा से अधिक हिस्सा कंकाल बन चुका था। महिलाओं की सूचना पर तमाम अन्य लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव एक सप्ताह पुराना है।
विज्ञापन
शव के कुछ हिस्सों को जानवरों ने नोंच दिया था। शव 25-30 वर्ष के युवक की प्रतीत हो रही थी। सिर भी धड़ से अलग था। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर खोराबार राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर देर से पहुंची पुलिस
ब्लॉक प्रमुख चरगावां के प्रतिनिधि रणविजय सिंह मुन्ना ने बताया कि जंगल में शव मिलने की सूचना खोराबार पुलिस को दी गई लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद सूचना एसएसपी को दी गई। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आनन-फानन पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।