फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of woman found on hanging in gorakhpur

गोरखपुर: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Jul 2021 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
dead body of woman found on hanging in gorakhpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम लुहसी निवासी मनोज चौहान की पत्नी प्रतिमा (26) का रविवार देर रात घर के अंदर फंदे से लटकता शव मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, मनोज चौहान की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व जिला कुशीनगर के थाना हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमही निवासी गम्मा चौहान के बेटी से हुआ था। शादी के तीन वर्ष बाद पति मनोज विदेश चला गया।
विज्ञापन


पत्नी ज्यादातर अपने मायके में रहने लगी थी। गांव में तभी आती थी, जब कोई काम रहता था। दो दिन पूर्व प्रतिमा लुहसी आई थी। रविवार देर रात तक प्रतिमा के घर का दरवाजा न खुलने पर आस- पास के लोगों को शक हुआ। दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। गांव के कुछ लोगों ने प्रतिमा के मायके वालों को इसकी सूचना दी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो प्रतिमा अर्धनग्न फंदे से लटकी थी। मामला हत्या, आत्महत्या में उलझा हुआ है। एसओ ने महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed