यूपी: महराजगंज जिला पंचायत कर्मचारी का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार की सुबह एक पंचायत कर्मचारी रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिलाl कुछ लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। पंचायत कार्यालय में कर्मचारी का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले ली। उसके बाद पुलिस ने मृतक कर्मचारी के परिजनों को इसकी सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
गोरखपुर जनपद के हरनही बधैला गांव निवासी बैजनाथ सिंह महराजगंज पंचायत कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी किस्मती ने बताया कि वह बीते दिनों दिवाली पर्व पर छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। दिवाली बीतने के बाद पंचायत कार्यालय महराजगंज के लिए सोमवार को घर से निकले थे।
सरल स्वभाव के थे बैजनाथ
घर से निकलने के बाद बुधवार को मोबाइल से उनकी परिजनों से बात हुई थी। उस समय सब ठीक होने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह मोबाइल फोन से परिवार को सूचना मिली कि बैजनाथ सिंह का पंचायत कार्यालय के हाल में रस्सी से लटका हुआ शव मिला है।
सूचना मिलने के बाद सब लोग आवक हो उठे। मृतक बैजनाथ के तीन लड़के अरविंद, रविंद्र व दीपक तथा दो लड़कियां रिंकू और सुनीता हैं। बैजनाथ दोनों लड़कियों के हाथ पीले कर चुके थे।
बैजनाथ के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वही परिजनों का आरोप है कि बैजनाथ बहुत ही सरल स्वभाव के इंसान थे। इनकी हत्या कर शव को रस्सी के सहारे लटकाया गया है। परिजनों ने मामलें में कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।