फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of laborer was found hanging in gorakhpur

फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव, लोगों को सता रही है इस बात की आशंका

Sun, 14 Jun 2020 07:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jun 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
dead body of laborer was found hanging in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
गोरखपुर इलाके के बरौली गांव के पास छप्पर डालकर रहने वाले ईंट-भट्ठा मजदूर छोटेलाल (26) का फंदे से लटकता शव मिला। जमीन पर पैर होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। पत्नी ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, पचपेड़ी निवासी छोटेलाल अक्टूबर 2019 में पत्नी और बच्चों के साथ हरपुर बुदहट आया था। बरौली गांव के पास ही ईंट-भट्ठे पर काम करता था। गांव के पास ही छप्पर डालकर परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन


उनकी दो बेटियां प्रार्थना (1), पूजा (5) हैं। पति-पत्नी दोनों मिलकर ईंट की पथाई करते थे। पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि रात में 8 बजे भोजन कर वह छप्पर के बाहर सो गए थे। रविवार की सुबह वह बिस्तर पर नहीं थे। अंदर गई तो देखा कि फाटक अंदर से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांक कर देखा तो अंदर गड्ढा खुदा हुआ था और पति छप्पर के लोहे की पाइप से रस्सी के सहारे लटक रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस फाटक को खोल कर कमरे के अंदर गई तो देखा कि मृतक का पैर गड्ढे में जमीन से सटा हुआ था।


हत्या की आशंका को देखते हुए एसओ उपेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर फोरेंसिक टीम को बुला लिया। एसओ उपेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पत्नी छोटेलाल को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed