{"_id":"5f75684a4c36f647ec0745b6","slug":"dead-body-found-in-sugarcane-field-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला बालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला बालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 01 Oct 2020 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, टेकुआटार (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, टेकुआटार (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव के निकट बुधवार की शाम को गन्ने के खेत में एक आठ वर्षीय बालक का शव मिला। खेत में चारा काटने गई महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया। शव की हालत देख परिजनों ने हत्या की आशंका का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भठही बुजुर्ग के टोला विशुनपुरा निवासी शारदा चौहान का आठ वर्षीय पुत्र राजन चौहान दोपहर से ही घर से गायब था। उसका शव गांव के बगल में ही गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद प्रधान पति सहित तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ केपी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के लिए बृहस्पतिवार की सुबह डाग स्क्वायड के साथ पुलिस व फॉरेंसिक पहुंच गई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन