{"_id":"60c7247d8ebc3effbe1d6b23","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रात में घर पर सोए युवक की सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश, गांव में मची सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: रात में घर पर सोए युवक की सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश, गांव में मची सनसनी
Mon, 14 Jun 2021 03:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 03:12 PM IST
सार
आत्महत्या या हत्या जांच में जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिया इलाके के चैनपुर गांव के मोहम्मद बरवाटोली में सोमवार की सुबह एक युवक की आम के पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक रात में घर पर सोया था और सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली है।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है तो वहीं पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। असल वजह क्या है इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र (40) रात में खाना खाने के बाद घर पर सो गया था। सोमवार की तड़के सुबह अभी घर वालों की नींद नहीं खुली थी कि गांव के लोग बगीचे की ओर गए और देखा कि धर्मेंद्र का शव पेड़ से लटक रहा है। इसकी सूचना तत्काल उसके घर पर दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंच गए और शव देख कर हैरान हो गए। इस घटना के बाद गांव में दो तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि धमेंद्र ने आत्महत्या कर ली। जबकि चर्चा यह भी रही कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया।
इंस्पेक्टर गुलरिहा विनोद कुमार अग्निहोत्रि ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।