फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cow smugglers Gun fire on police at Barhalganj

गोरखपुर: ट्रक रोकते ही पुलिस पर करने लगे फायरिंग, गाड़ी रुकी तो निकले 17 गोवंश

Mon, 30 Dec 2019 06:59 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर (बड़हलगंज)
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर (बड़हलगंज) Published by: विजय जैन Updated Mon, 30 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Cow smugglers Gun fire on police at Barhalganj
गोवंश को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली पुलिस पर सोमवार को गोवंश तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपियों ने ट्रक की गति बढ़ाकर पुलिसवालों को कुचलने का भी प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। इस दौरान तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर 17 गोवंश को मुक्त कराया। वहीं एक गोवंश मृत मिला।
विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग बिना नंबर की ट्रक से तस्करी के लिए गोवंश ले जा रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर कोतवाल रामज्ञा सिंह अपने हमराहियों के साथ सोमवार तड़के पांच बजे पटना चौराहे पर ट्रक का इंतजार करने लगे। तभी बिना नंबर की एक ट्रक आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही तस्करों ने ट्रक के अंदर से फायर झोंक दिया। साथ ही तस्करों ने ट्रक की गति बढ़ाकर पुलिसवालों को कुचलने की भी कोशिश की। तस्कर ट्रक लेकर देवरिया की ओर भागने लगे। अपने आप को बचाते हुए पुलिस ने पीछा कर ट्रक को नरहरपुर के पास रोक लिया। इस दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed