फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   civil engineer death case news update in gorakhpur

इंजीनियर की खुदकुशी या 'कुछ और' में उलझी पुलिस, इन विशेषज्ञों से राय लेगी पुलिस

Fri, 25 Dec 2020 09:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Dec 2020 09:03 PM IST
सार

  • इंजीनियर के दो नंबरों के सीडीआर के इंतजार में पुलिस, आखिरी कॉल से राज खुलने की उम्मीद
  • 60 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी शरीर पर चोट नहीं, हड्डी भी नहीं टूटी

विज्ञापन
civil engineer death case news update in gorakhpur
मृतक इंजीनियर सूरज कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में फर्टिलाइजर के इंजीनियर की छठीं मंजिल से गिरकर मौत का मामला उलझता ही जा रहा है। पहेली को सुलझाने के लिए पुलिस ने इंजीनियर के साथियों से भी शुक्रवार को पूछताछ की है। मगर कुछ खास नहीं हासिल हो सका। पुलिस इसे खुदकुशी मानकर जांच को आगे बढ़ा रही थी तो इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


आश्चर्य की बात यह है कि छठें मंजिल यानी की करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी इंजीनियर के शरीर की एक भी हड्डी नहीं टूटी है। इतना ही नहीं उसके शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं हैं और शव गिरने के बाद हवा में करीब तीन फीट तक उछला भी है, यह सब कुछ कैसे संभव है, इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस फोरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से पुलिस ने राय लेने का फैसला किया है। उधर, पुलिस को इंजीनियर के सीडीआर का इंतजार है ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार वह किससे बात कर रहा था? अब सवाल उठता है कि क्या वास्तव में खुदकुशी है या कुछ और?
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के के राजधांबाद निवासी सूरज चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुंगिया स्थित इंपीरियल अपार्टमेंट कैंपस में रहते थे। बुधवार की सुबह उनका शव मिला था और बताया गया था कि छठीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हुई है।

गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज देखा जिसमें वह गिरते हुए दिखाई दे रहा था और पुलिस खुदकुशी का मामला मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर पाकर सूरज का भाई गौरव गोरखपुर पहुंच गया था। वह खुदकुशी की बात मानने को तैयार नहीं था।

इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबकुछ उलझा दिया है जिसमें हड्डी ना टूटने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सूरज के साथ रहने वाले गुरदीप व सिद्धार्थ सहित कंपनी में काम करने वाले छह लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला है कि वह घटना से पूर्व रात में भोजन भी नहीं किया था।
गौरव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने से यही प्रतीत होता है कि उनका भाई काफी ऊंचाई से गिरा है। वह कहते हैं कि वह ऊंचाई से गिरा तो उसके मुंह और सिर से खून क्यों नहीं निकला। ऐसे में वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी संदेह उठा रहे हैं।

 

इन सवालों का नहीं मिल रहा कोई जवाब

  • 60 फीट से ज्यादा की ऊंगाई से गिरने पर शरीर पर चोट के निशान क्यों नहीं?
  • सिर भी नहीं फटा, हड्डी भी नहीं टूटी और गिरने के बाद तीन फीट तक शरीर उछला भी।
  • शरीर के पीछे कमरे होने के बाद भी ईंट के निशान उभर आए, मौत की वजह सिर पर चोट मगर सिर नहीं फटा।
  • तीसरी मंजिल तक के तस्वीर को कैद करने वाले सीसी टीवी कैमरे में गिरते दिख रहा है सूरज।
  • अगर उसने खुदकुशी की है तो इसकी वजह क्या है?
  • कमर के बल गिरने के बाद हड्डी बच गई पुलिस का यह तर्क है मगर फिर कमर की हड्डी भी तो नहीं टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed