इंजीनियर की खुदकुशी या 'कुछ और' में उलझी पुलिस, इन विशेषज्ञों से राय लेगी पुलिस
- इंजीनियर के दो नंबरों के सीडीआर के इंतजार में पुलिस, आखिरी कॉल से राज खुलने की उम्मीद
- 60 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी शरीर पर चोट नहीं, हड्डी भी नहीं टूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में फर्टिलाइजर के इंजीनियर की छठीं मंजिल से गिरकर मौत का मामला उलझता ही जा रहा है। पहेली को सुलझाने के लिए पुलिस ने इंजीनियर के साथियों से भी शुक्रवार को पूछताछ की है। मगर कुछ खास नहीं हासिल हो सका। पुलिस इसे खुदकुशी मानकर जांच को आगे बढ़ा रही थी तो इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आश्चर्य की बात यह है कि छठें मंजिल यानी की करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी इंजीनियर के शरीर की एक भी हड्डी नहीं टूटी है। इतना ही नहीं उसके शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं हैं और शव गिरने के बाद हवा में करीब तीन फीट तक उछला भी है, यह सब कुछ कैसे संभव है, इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस फोरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है।
इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से पुलिस ने राय लेने का फैसला किया है। उधर, पुलिस को इंजीनियर के सीडीआर का इंतजार है ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार वह किससे बात कर रहा था? अब सवाल उठता है कि क्या वास्तव में खुदकुशी है या कुछ और?
ये है पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के के राजधांबाद निवासी सूरज चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुंगिया स्थित इंपीरियल अपार्टमेंट कैंपस में रहते थे। बुधवार की सुबह उनका शव मिला था और बताया गया था कि छठीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हुई है।
गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज देखा जिसमें वह गिरते हुए दिखाई दे रहा था और पुलिस खुदकुशी का मामला मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर पाकर सूरज का भाई गौरव गोरखपुर पहुंच गया था। वह खुदकुशी की बात मानने को तैयार नहीं था।
इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबकुछ उलझा दिया है जिसमें हड्डी ना टूटने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सूरज के साथ रहने वाले गुरदीप व सिद्धार्थ सहित कंपनी में काम करने वाले छह लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला है कि वह घटना से पूर्व रात में भोजन भी नहीं किया था।
गौरव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने से यही प्रतीत होता है कि उनका भाई काफी ऊंचाई से गिरा है। वह कहते हैं कि वह ऊंचाई से गिरा तो उसके मुंह और सिर से खून क्यों नहीं निकला। ऐसे में वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी संदेह उठा रहे हैं।
इन सवालों का नहीं मिल रहा कोई जवाब
- 60 फीट से ज्यादा की ऊंगाई से गिरने पर शरीर पर चोट के निशान क्यों नहीं?
- सिर भी नहीं फटा, हड्डी भी नहीं टूटी और गिरने के बाद तीन फीट तक शरीर उछला भी।
- शरीर के पीछे कमरे होने के बाद भी ईंट के निशान उभर आए, मौत की वजह सिर पर चोट मगर सिर नहीं फटा।
- तीसरी मंजिल तक के तस्वीर को कैद करने वाले सीसी टीवी कैमरे में गिरते दिख रहा है सूरज।
- अगर उसने खुदकुशी की है तो इसकी वजह क्या है?
- कमर के बल गिरने के बाद हड्डी बच गई पुलिस का यह तर्क है मगर फिर कमर की हड्डी भी तो नहीं टूटी।