फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case on 6 including kiln owner for Raw alcohol in gorakhpur

गोरखपुर: ईंट भट्ठे पर धधक रही थी कच्ची शराब, भट्ठा मालिक समेत 6 पर केस

Fri, 19 Mar 2021 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Mar 2021 05:23 PM IST
सार

  • गगहा इलाके के दूदापार स्थित ईंट भट्ठे पर बन रही थी अवैध कच्ची शराब

विज्ञापन
case on 6 including kiln owner for Raw alcohol in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के गगहा इलाके के दूदापार स्थित ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब बनाता पाए जाने पर पुलिस ने भट्ठा मालिक शत्रुजीत सिंह समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर ली है। चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी मंगरा, राजेश, महावीर और आम उर्फ आय के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गगहा पुलिस को सूचना मिली थी कि दूदापार बाऊंपार ईंट भट्ठे पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाई जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गगहा राज प्रकाश सिंह, एसआई प्रधान यादव पुलिस टीम के साथ दूदापार बाऊंपार ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये चारों ईंट भट्ठे पर बने टीनशेड में कच्ची शराब बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में चारों ने अपना नाम मंगरा पुत्र बुधवा, राजेश उरांव पुत्र सोमरा, महावीर उरांव पुत्र कोमा, आम पुत्र सोखू बताया। उन्होंने बताया कि भट्ठा मालिक के निर्देश पर व भट्ठा मुंशी की देखरेख में शराब बनाकर बेचते हैं।


पुलिस ने ईंट भट्ठे से 150 लीटर कच्ची शराब, 5 किलो यूरिया, 2 किलो नौसादर, एक किलो फिटकरी व शराब बनाने के उपकरण बरामद करते हुए मंगरा, राजेश उरांव, महावीर उरांव,आम सहित भट्ठा मालिक शत्रुजीत सिंह निवासी हटवा गगहा व मुंशी रमेश श्रीवास्तव निवासी मंझरिया गगहा के खिलाफ धारा 60, 60(2) व 272 के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों मजदूरों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed